Home छत्तीसगढ़ RAJNANDGAON डोंगरगढ़ पुलिस का नशेड़ियों पर शिकंजा, गांजा पीते 8 गिरफ्तार

डोंगरगढ़ पुलिस का नशेड़ियों पर शिकंजा, गांजा पीते 8 गिरफ्तार

2
0

डोंगरगढ़। महावीर पारा स्थित महावीर मंदिर के पीछे गांजा पीते हुए 8 नशेड़ियों को डोंगरगढ़ पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 100 ग्राम गांजा और गांजा पीने का सामान जब्त किया गया, जिसकी कीमत लगभग 4,000 रुपए है। सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 27 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर और एसडीओपी डोंगरगढ़ श्री केशरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में अवैध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी डोंगरगढ़ निरीक्षक संतोष जायसवाल के नेतृत्व में टीम ने रात के समय रेड की।

गिरफ्तार आरोपी:

जगन्नाथ पटेल, पिता रघुराम पटेल, उम्र 28 साल, ग्राम कोठार, थाना पिपरिया, जिला कबीरधाम।

अमर तिवारी, पिता मनोज तिवारी, उम्र 23 साल, ग्राम पिपरिया, थाना पिपरिया।

चेतन लारिया, पिता चिंताराम लारिया, उम्र 32 साल, टिकरापारा।

राजू खान, पिता महमूद खान, उम्र 44 साल, भगत सिंह चौक।

कादिर खान, पिता लतीफ खान, उम्र 27 साल, गोलबाजार।

अनिल वर्मा, पिता राजकुमार वर्मा, उम्र 33 साल, राजीवनगर क्लब चौक, बसंतपुर।

सोमनाथ साहू, पिता ऐनूराम साहू, उम्र 38 साल, राजीवनगर क्लब चौक।

दीपक सिन्हा, पिता मोहन सिन्हा, उम्र 35 साल, चिखली, थाना कोतवाली।

सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी आरोपियों को पकड़ लिया और उनके पास से गांजा, चिलम, माचिस और लाइटर सहित सामान जब्त किया। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर माननीय न्यायालय की अभिरक्षा में भेजा गया।

इस कार्रवाई में निरीक्षक संतोष जायसवाल, सहायक उप निरीक्षक कुरैशी, आरक्षक नरेंद्र प्रजापति, युगेंद्र देशमुख, किशन चंद्रा, लक्ष्मी शंकर कंवर, तिलक कंवर, हदयाल कंवर, मिलन वाल्टर, कमल केंवट, अविलेश डीहडी, संजय देवांगन, राम खिलावन सिन्हा, भूपेंद्र वर्मा, मिथलेश पटेल और इंद्रभान सिंह का योगदान सराहनीय रहा।

पुलिस ने चेताया है कि भविष्य में भी किसी भी असामाजिक गतिविधि या नशेड़ी समूह की सूचना मिलने पर त्वरित और वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।