राजनांदगांव। थाना सोमनी पुलिस ने जिले में कबाड़ संचालकों की संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ा अंकुश लगाया है। पुलिस ने सोमनी, धीरी, टेडेसरा और जोरातराई में स्थित कबाड़ी दुकानों का औचक निरीक्षण कर चार संचालकों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की।
पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंडर किरो के निर्देश में थाना प्रभारी अरुण कुमार नामदेव के नेतृत्व में टीम ने निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस ने कबाड़ी दुकानों से संदिग्ध व बिना दस्तावेज़ रखे सामान बरामद किया:
सोमनी: 1 नग मोटर साइकिल का लोहे का चेसिस
धीरी: 2 नग बैलगाड़ी के लोहे के चक्के
टेडेसरा: 7 नग एल्युमिनियम एग्जॉस्ट फेन
जोरातराई: बैलगाड़ी का फांद बिना चक्का
इन संचालकों को धारा 94 बीएनएसएस के तहत नोटिस दिया गया, लेकिन उन्होंने कोई वैध दस्तावेज़ नहीं पेश किया। इसके बाद पुलिस ने धारा 106 बीएनएसएस के तहत उक्त सामान जप्त कर तहसील न्यायालय राजनांदगांव में पेश किया।
गिरफ्तार/नोटिस प्राप्त संचालक:
दीपक चौबे, 42 वर्ष, सोमनी
घनश्याम नेताम उर्फ बबलू, 34 वर्ष, धीरी
राजू खान, 50 वर्ष, टेडेसरा, सुपेला
हाजी अलताफ हुसैन, जोरातराई, दुर्ग
थाना सोमनी पुलिस ने बताया कि संदिग्ध और अवैध गतिविधियों पर निगरानी जारी रहेगी और आवश्यकतानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



