Home छत्तीसगढ़ RAJNANDGAON नगर निगम का मवेशी धर-पकड अभियान, चौक-चौराहो में बैठे व विचरण करते...

नगर निगम का मवेशी धर-पकड अभियान, चौक-चौराहो में बैठे व विचरण करते 6 मवेशी पकड़े

12
0

राजनांदगांव। नगर निगम का मवेशी धर-पकड़ अभियान में निगम की टीम शहर के प्रमुख चौक चौराहो का निरीक्षण कर एवं शिकायत के आधार पर घुमन्तु एवं बैठे मवेशियों को पकड़ने की कार्यवाही कर रही है। इसी कडी में आज लखोली चौक, नंदई चौक, इंदिरा नगर चौक, गंज मण्डी के सामने, फरहद चौक से घुमन्तु 6 मवेशियों की धर-पकड की गयी, मवेशियो को रेवाडीह कांजी हाउस में रखा गया है। उल्लेखनीय है कि कई पशु मालिकों द्वारा अपने मवेशियों को खुला छोड देते है, जिससे मवेशी चौक चौराहों में घुमते एवं बैठे रहते है, जिससे यातायात बाधित होती है एवं दुर्घटना की संभावना बनी रहती है, जो आमजनों के साथ ही पशुओ के लिये भी खतरनाक है। पशु मालिकों की सजगता से ही दुर्घटना से बचा जा सकता है।
नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने घुमन्तु मवेशियांे को पकड़ने टीम गठित की है, गठित टीम चौक चौराहो से घुमन्तु मवेशियों को पकड़ने की कार्यवाही कर रही है। आज की कार्यवाही में 6 घुमन्तु एवं बैठे मवेशियों को पकड़ा गया। मवेशियों को पकड़कर कांजी हाउस में रखा जाता है जहॉ उन्हे पैरा,कुट्टी के साथ गंज मण्डी से बचे फल सब्जी का पौष्टिक आहार दिया जाता है एवं उन्हंे छोडने पर 570-570 रूपये संबंधित से अर्थदण्ड लेकर मवेशी छोडा जाता है। बीमार मवेशियो को ईलाज हेतु गौशाला पिंजरा पोल छोडते है। कांजी हाउस में रखे मवेशियो की नीलामी भी की जाती है।
चौक-चौराहों व सड़कों पर खुला घुमते पाये जाने पर पशुओं को नगर निगम के अमला द्वारा पकड़कर कांजी हाऊस में बंद कर नियमानुसार शुल्क व जुर्माना भुगतान करने के उपरांत ही मुक्त कर संबंधित पशु पालकों को सौपा जायेगा। आयुक्त ने मवेशी मालिको से अपील की है कि वे अपना मवेशी बांध कर रखे। मवेशी खुला छोडने से यातायात बाधित होती है एवं दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।