Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक माओवादी...

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक माओवादी ढेर…

3
0

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आज सुबह सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक माओवादी मारा गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार इलाके में सशस्त्र माओवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों के संयुक्त दल ने जिले के दक्षिणी हिस्से में तलाश अभियान शुरू किया। आज सुबह से ही सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है। मुठभेड़ स्थल से अब तक एक माओवादी का शव और एक एके-47 राइफल बरामद की गई है। इलाके में तलाश अभियान अभी भी चल रहा है।