डोंगरगढ़। तहसील साहू संघ लालबहादुर नगर की महत्वपूर्ण बैठक तहसील अध्यक्ष गिरवर साहू की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में संघ के सभी मंडल अध्यक्षों ने भाग लिया और समाज की भलाई के लिए विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की।
बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष गिरवर साहू ने कहा कि समाज की एकजुटता और समृद्धि के लिए समाज के प्रत्येक सदस्य को समाज के नियमों से अवगत कराना बेहद जरूरी है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि समाज में जो भी कुरीतियां फैली हैं, उन्हें समाजिक एकजुटता के साथ समाप्त करना है। इसके लिए सभी को एकजुट होकर सामाजिक जागरूकता अभियान चलाना होगा। “पड़बो पडाबो समाज ल आगु बढ़ाबो” के नारे के साथ हर गांव में जाकर सामाजिक परिवार संगोष्ठियों का आयोजन करना आवश्यक होगा।
बैठक में शामिल विभिन्न मंडल अध्यक्षों ने भी अपने विचार रखे। पटपर मंडल अध्यक्ष कोमल साहू, चारभाटा मंडल अध्यक्ष रोहित साहू, रामाटोला मंडल अध्यक्ष नागराज साहू, सेंदरी मंडल सचिव राजेश साहू, कोल्हापुरी मंडल अध्यक्ष अश्वनी साहू और अन्य सदस्यों ने समाज में सुधार और जागरूकता लाने के लिए हर संभव प्रयास करने का संकल्प लिया।
बैठक के संचालन की जिम्मेदारी तहसील साहू संघ के सचिव रामाधीन साहू ने निभाई। इस बैठक में तहसील कोषाध्यक्ष कमलेश साहू, तहसील उपाध्यक्ष द्वय राजेन्द्र साहू और श्री मति मीणा साहू समेत कई अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।
सामाजिक जागरूकता अभियान के तहत आगामी दिनों में विभिन्न गाँवों में अभियान चलाने की योजना बनाई गई है, जिससे समाज के हर व्यक्ति तक यह संदेश पहुंच सके।



