Home छत्तीसगढ़ RAJNANDGAON ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर किया चक्का जाम

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर किया चक्का जाम

3
0

डोंगरगढ़। आज़ाद चौक गोल बाज़ार में शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके विचारों को याद किया।

इसके बाद, हाई स्कूल चौक में “मरेगा बचाओ संग्राम” के तहत एक सांकेतिक चक्का जाम आयोजित किया गया। इस दौरान, कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के किसानों की धान खरीदी हेतु निर्धारित तिथि बढ़ाने और महात्मा गांधी के नाम बदलने की मांग की। विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने चक्का जाम कार्यक्रम में भाग लिया और इस आंदोलन को समर्थन दिया।

कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस नेता हरीश भंडारी ने आभार प्रदर्शन करते हुए सभी उपस्थित जनों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संध्या देशपांडे, नलिनी मेश्राम, ललित साकरे, रितु निर्मलकर, बिंदा बाई, निशा निर्मलकर, ममता शिंदे, रेखा खोपरागडे, सारिका, प्रदीप शर्मा, रिम्मी भाटिया, अनिल मेश्राम, जितेंद्र भाटिया, राम जी तराने, बबलू शांडिल, विष्णु लोधी, संदीप सिंह गेहरवाल, संजय यादव, जकतारण, पप्पू इंदुलकर, नरेश करसे, ऋषि शर्मा, गणेश प्रसाद, तरुण फुले, भाऊ दास मेश्राम समेत अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने इस कार्यक्रम के माध्यम से राज्य सरकार से किसानों के हित में त्वरित निर्णय लेने की अपील की और गांधी जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।