Home देश BMC-वसई विरार समेत सभी 29 महानगर पालिकाओं में किसका बनेगा मेयर?

BMC-वसई विरार समेत सभी 29 महानगर पालिकाओं में किसका बनेगा मेयर?

4
0

महाराष्ट्र में 29 महानगर पालिकाओं के चुनाव के नतीजे तो पहले ही घोषित हो गए थे. अब बारी है 29 मेयर चुनने की और इसके लिए आरक्षण की सूची भी जारी हो गई है. शहरी विकास राज्य मंत्री माधुरी मिसल की उपस्थिति में मेयर पद के लिए रिजर्वेशन का ऐलान किया गया.

सामान्य कैटेगरी वाली महानगर पालिकाएं

  • बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC)
  • नवी मुंबई
  • वसई-विरार
  • भिवंडी-निज़ामपुर
  • मीरा-भयंदर
  • पिंपरी-चिंचवड
  • पुणे
  • नागपुर
  • नासिक
  • छत्रपति संभाजीनगर
  • नांदेड़ -वाघाला
  • अमरावती
  • परभनी
  • मालेगांव
  • सोलापुर
  • धुले
  • सांगली – मिराज – कुपवाड

ओबीसी आरक्षण वाली महानगर पालिकाएं

  • अहिल्यानगर (महिला)
  • अकोला (महिला)
  • चंद्रपुर (महिला)
  • जलगांव (महिला)
  • कोल्हापुर (महिला या पुरुष)
  • इचलकरंजी (महिला या पुरुष)
  • पनवेल (महिला या पुरुष)
  • उल्हासनगर (महिला या पुरुष)

अनुसूचित जाति आरक्षण वाली महानगर पालिकाएं

  • ठाणे (महिला या पुरुष)
  • कल्याण-डोंबिवली (पुरुष)
  • लातूर (महिलाएं)
  • जलना (महिलाएं)

लॉटरी निकाले जाते समय बीजेपी के महासचिव राजेश शिरवाडकर, ठाकरे गुट की बीएमसी की पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर, विधायक मनोज जमसुतकर और एनसीपी अजित पवार गुट के आनंद परांजपे भी वहां मौजूद थे.

महाराष्ट्र में होंगी 15 महिलाएं मेयर बनेंगी

जानकारी के लिए बता दें, महाराष्ट्र में 50 महिला रिजर्वेशन लागू होने के बाद राज्य की 15 नगरपालिकाओं में महिलाओं का शासन होगा. 50 फीसदी महिला आरक्षण के तहत ओबीसी महिलाओं के लिए 4 और सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए 9 पद होंगे. वहीं, 2 एससी समुदाय की महिला मेयर बनेंगी.

मुंबई को छोड़कर सभी नगरपालिकाओं में बहु-सदस्यीय वार्ड संरचना लागू

मुंबई को छोड़कर, महाराष्ट्र की अन्य सभी नगरपालिकाओं में बहु-सदस्यीय वार्ड संरचना है. अधिकांश वार्डों में 4 सदस्य होते हैं, जबकि कुछ में 3 या 5 सदस्य होते हैं. आंकड़ों के मुताबिक, मुंबई में 52.94 प्रतिशत, ठाणे नगर निगम में 56 प्रतिशत, पुणे नगर निगम में 52 प्रतिशत, पिंपरी चिंचवाड़ में 58 प्रतिशत, नवी मुंबई में 57 प्रतिशत और नासिक नगर निगम में 57 प्रतिशत मतदान हुआ. परभनी में 66 प्रतिशत और जालना में 61 प्रतिशत मतदान हुआ.

16 जनवरी को आए मेयर पद के नतीजे

महाराष्ट्र की 29 महानगर पालिकाओं में बीते 15 जनवरी को मतदान हुआ था. इसके बाद 16 जनवरी को नतीजों की घोषणा की गई. उद्धव ठाकरे को उम्मीद थी कि अगर अनुसूचित जाति का आरक्षण लगता है तो उनका मेयर होगा. हालांकि, बीएमसी में सामान्य वर्ग का रिजर्वेशन निकला. ठाकरे को मिले इस झटके के बीच अब सवाल महायुति की ओर घूम गया है कि बीएमसी का मेयर कौन और किसका होगा? बीजेपी और शिवेसना शिंदे गुट के बीच चर्चा के बाद ही नाम फाइनल हो सकेगा.