Home छत्तीसगढ़ RAJNANDGAON तीरंदाजी ध्यान, धैर्य, एकाग्रता और अनुशासन का खेल : उप मुख्यमंत्री श्री...

तीरंदाजी ध्यान, धैर्य, एकाग्रता और अनुशासन का खेल : उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव…

9
0

– तीरंदाजी से जीवन के हर प्रकार की परिस्थितियों से लडऩे की मिलती है ताकत
– उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम परिसर राजनांदगांव में एक दिवसीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में हुए शामिल

राजनांदगांव। उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम परिसर राजनांदगांव में संस्कारधानी तीरंदाजी संघ द्वारा आयोजित एक दिवसीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश के भावी तीरंदाजों से मिलने का अवसर मिला है, यह मेरे लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेल एवं खिलाडिय़ों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है। खेलो इंडिया के माध्यम से देश में खेल और खिलाडिय़ों के लिए एक सकारात्मक वातावरण बना है। प्रधानमंत्री सभी खेलों और खिलाडिय़ों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी देश के खिलाडिय़ों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल करने पर खिलडिय़ों के साथ खुशियां साझा करते है और असफलता मिलने पर खिलाडिय़ों का हौसला बढ़ाने के साथ प्रोत्साहित भी करते है। शासन द्वारा वर्ष 2047 तक विकसित भारत निर्माण के लिए संकल्प को पूरा करने तथा खेल के क्षेत्र में भारत को अग्रणी बनाने के लिए योजना बनाकर कार्य किया जा रहा है।

उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने कहा कि तीरंदाजी प्राचीनकाल से ही देश का गौरव रहा है। भारत की धरती से अर्जुन, अभिमन्यु सहित अन्य प्रसिद्ध तीरंदाज हुए। उन्होंने कहा कि तीरंदाजी का खेल ध्यान, धैर्य, एकाग्रता और अनुशासन का खेल है और यह व्यक्ति को मजबूत बनाता है। हमारे ऋषि, मुनि, संतों ने कहा है कि ध्यान से जो आंतरिक ताकत और ऊर्जा मिलती है, उसकी कल्पना करना कठिन है। एक अच्छा एवं बड़ा तीरंदाज बनने के लिए ध्यान, धैर्य, एकाग्रता और अनुशासन आवश्यक है। तीरंदाजी से जीवन के हर प्रकार की परिस्थितियों से लडऩे की ताकत मिलती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेल और खिलाडिय़ों की तरक्की और बेहतरी के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जूनियर तीरंदाजी में गोल्ड मेडल जीतने वाली छत्तीसगढ़ की चांदनी साहू को राज्य सरकार द्वारा महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान से सम्मानित किया गया है। उन्होंने प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले सभी प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और सभी खिलाडिय़ों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही तीरंदाजी के लिए बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए अभिभावकों की प्रशंसा की। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तीरंदाजी के क्षेत्र में यह बच्चे देश का नाम रौशन करेंगे। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा राजनांदगांव जिले में तीरंदाजी खेल को प्रोत्साहित करने एवं आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र साहू, पूर्व विधायक श्री रामजी भारती, श्री कोमल सिंह राजपूत, श्री सचिन बघेल, श्रीमती गीता साहू, श्री सौरभ कोठारी, श्री रमेश पटेल, तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष श्री राजेंद्र गोलछा, संरक्षक श्री कमल किशोर साहू, श्री राधेश्याम गुप्ता, श्री राहुल साहू, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ हॉकी संघ श्री फिरोज अंसारी, अपर कलेक्टर श्री प्रेमप्रकाश शर्मा, एसडीएम श्री गौतम पाटिल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, तीरंदाजी संघ के पदाधिकारी, खिलाड़ी, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।