राजनांदगांव : प्रधानपाठक श्री मियन लाल मार्शल के सेवानिवृत्त होने पर दी गई विदाई, उनके परिजनों, शिक्षकों तथा शुभ चिंतकों ने उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए दी शुभकामनाएं…
राजनांदगांव जिले के छुरिया विकासखण्ड के पूर्व माध्यमिक शाला तुर्रेगढ़ में पदस्थ प्रधानपाठक श्री मियन लाल मार्शल के 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त होने पर शाला परिवार द्वारा उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर श्री मार्शल के परिजनों के अलावा शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं उनके शुभ चिंतकों ने उनके स्वस्थ सुदीर्घ, यशस्वी एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है कि आदिवासी बहुल ग्राम मार्री के मूल निवासी है। उनकी प्रथम नियुक्ति 21 दिसंबर 1984 को सहायक शिक्षक के पद पर पूर्व माध्यमिक शाला अरजकंुड विकासखण्ड अंबागढ़ चौकी में हुई थी। इसके पश्चात वे 2006 में उच्च वर्ग के शिक्षक तथा 2010 में पूर्व माध्यमिक शाला प्रधानपाठक के पद पर पदोन्नत हुए थे। श्री मार्शल की धर्मपत्नी श्रीमती प्रेमलता मार्शल वर्तमान में ग्राम पंचायत मार्री की सरपंच के रूप में सेवाएं दे रही है। इसके अलावा उनके परिवार में उनके पुत्र गजेन्द्र, पुत्री श्रीमती गंगेश्वरी भुआर्य एवं कु. लेखिका सहित भरा-पूरा परिवार है।



