Home छत्तीसगढ़ RAIPUR CG : अगले 4 दिनों तक बारिश की संभावना, IMD ने बताई...

CG : अगले 4 दिनों तक बारिश की संभावना, IMD ने बताई वजह; किन जिलों में येलो अलर्ट जारी…

12
0

बुधवार 22 अक्तूबर को प्रदेश की राजधानी रायपुर का आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र की वजह से अगले 4 दिनों तक दक्षिणी छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है। इस दौरान मौसम विभाग (IMD) ने बुधवार को बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर और सुकमा जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई है।

वहीं गुरुवार को प्रदेश के गरियाबंद, कांकेर, नारायणपुर, कोंडागांव, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर और सुकमा जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश होने की उम्मीद है। इसी तरह शुक्रवार और शनिवार को भी प्रदेश के कई जिलों में बरसात होने की संभावना है।

बीते दिन की बात करें तो रायपुर में 5 मिमी बारिश हुई। इस दौरान प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस दंतेवाड़ा में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया। विभाग ने 3 दिनों के बाद अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आने की उम्मीद जताई है।

अगले चार दिन के मौसम का पूर्वानुमान

बुधवार 22 अक्तूबर को मौसम विभाग ने प्रदेश के बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर और सुकमा जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई है।

गुरुवार 23 अक्तूबर को मौसम विभाग ने प्रदेश के गरियाबंद, कांकेर, नारायणपुर, कोंडागांव, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर और सुकमा जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई है।

शुक्रवार 24 अक्तूबर के लिए प्रदेश के राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, बालोद, धमतरी, गरियाबंद, कांकेर, नारायणपुर, कोंडागांव, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर और सुकमा जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की सम्भावना जताई है।

शनिवार 25 अक्टूबर के लिए मौसम विभाग ने प्रदेश के कबीरधाम, बेमेतरा, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, दुर्ग, महासमुंद, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, बालोद, धमतरी, गरियाबंद, कांकेर, नारायणपुर, कोंडागांव, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर और सुकमा जिलों में कई स्थानों पर बारिश होने की सम्भावना जताई है।

रायपुर के लिए मौसम का पूर्वानुमान बुधवार 22 अक्तूबर को राजधानी रायपुर का आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम तापमान 23°C के आसपास रहने की संभावना है।

महत्वपूर्ण मौसम की विशेषताएं

तमिलनाडु तट से दूर बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में बना सुस्पष्ट निम्न दबाव का क्षेत्र लगभग उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ गया और 22 अक्टूबर 2025 को सुबह साढ़े आठ बजे भारतीय समयानुसार उसी क्षेत्र में स्थित रहा। अब इसके उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए, अगले 12 घंटों के दौरान उत्तरी तमिलनाडु और दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटों से दूर बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य क्षेत्र में अवदाब में परिवर्तित होने की संभावना है। इसके बाद, अगले 12 घंटों के दौरान इसके उत्तरी तमिलनाडु, पांडिचेरी और दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटों की ओर बढ़ने की संभावना है।