Home छत्तीसगढ़ RAIPUR CG: पूर्व गृहमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता ननकीराम कंवर आज पार्टी...

CG: पूर्व गृहमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता ननकीराम कंवर आज पार्टी के प्रदेश कार्यालय पहुंचे और प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से मुलाकात…

23
0

छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता ननकीराम कंवर आज पार्टी के प्रदेश कार्यालय पहुंचे और प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से मुलाकात की।

इस दौरान कंवर ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष किरण देव उन्हें बुलाया था, इसलिए भाजपा कार्यालय आया था। BJP अध्यक्ष के मुलाकात के बाद मैं मान गया हूं। अध्यक्ष जी ने बोल दिया तो मैं धरना नहीं दूंगा।

मुझे कोरबा कलेक्टर को हटाने का आश्वासन मिला है। पूर्व गृहमंत्री ने कहा कि अगर कलेक्टर को एक हफ्ते से अधिक समय तक नहीं हटाया गया तो फिर अपनी अगली रणनीति बनाएंगे।

दरअसल, पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर ने कोरबा कलेक्टर को हटाने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा था कि यदि 4 अक्टूबर तक कार्रवाई नहीं हुई तो वे रायपुर में धरने पर बैठेंगे।

इसके लिए वो शुक्रवार देर शाम रायपुर पहुंचे थे। उन्होंने धरने को लेकर रायपुर जिला प्रशासन को पत्र भी दिया था। शनिवार सुबह के 10.30 बजे से वो धरने पर बैठने वाले थे, लेकिन उन्हें हाउस अरेस्ट किया गया था।