Home देश “बिहार में इस बार 4 दिवाली, अमित शाह ने सेट किया 160...

“बिहार में इस बार 4 दिवाली, अमित शाह ने सेट किया 160 प्लस का टारगेट; राहुल-तेजस्वी पर गरजे”

4
0

केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के चाणक्य अमित शाह ने अररिया के फारबिसगंज हवाई पट्टी मैदान में बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार वालों को इस बार चार दीपावली मनाना है।

उन्होंने कहा कि एनडीए को एक बार दो तिहाई बहुमत से जिता दें तो हम बिहार की पावन धरती से एक-एक घुसपैठिये को चुन-चुनकर निकाल देंगे। शाह ने 2025 के विधानसभा चुनाव के लिए 160 प्लस का टारगेट सेट कर दिया। इससे पहले 2025 में एनडीए को 225 के लक्ष्य की बात कही जा रही थी। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद के तेजस्वी यादव पर भी जमकर हमला बोला।

अमित शाह ने बताया कि चार-चार दीपावली कैसे मनाएंगे। एक दीपवाली तो उस दिन के लिए मनाएंगे जब प्रभु श्रीराम वनवास काटकर अयोध्या लौटे। दूसरी दीपावली मनाएंगे क्योंकि मोदी जी ने राज्य की 75 लाख महिलाओं को रोजगार के लिए 10-10 हजार की सौगात दी। तीसरी दीपावली जीएसटी दरों में सुधार के लिए मनाएंगे जिससे मोदी जी ने 395 से ज्यादा वस्तुओं के दाम कम कर दिए। और चौथी दीपावली उस दिन मनाएंगे जब बिहार में 160 से ज्यादा सीटों के साथ एनडी-भाजपा की सरकार बनेगी। इस बार दीपवाली में सिर्फ स्वदेशी चीजों की खरीददारी करेंगे। दो तिहाई बहुमत वाली सरकार बनते ही बिहार से सभी घुसपैठियों को खदेड़कर भगा दिया जाएगा।

अमित शाह ने कहा कि बिहार में लालू एंड कंपनी ने राज्य को लूट लिया। ढ़ेर सारे घोटाले किए और कांग्रेस ने भी घपले-घोटाले को अंजाम देकर देश को लूटने का काम किया। 11 साल से नरेंद्र मोदी जी की सरकार है। विरोधी उन पर चार आने के भ्रष्टाचार का आरोप भी नहीं लगा सके। अभी राहुल गांधी आए थे। उन्होंने यात्रा निकाली। उसका मकसद था घुसपैठियों को बचाना। इसमें तेजस्वी यादव भी शामिल थे। ये लोग चाहते हैं कि घुसपैठियों को भी वोटिंग का अधिकार मिले। लेकिन, ऐसा कभी नहीं होगा, यह हमारा संकल्प है।

शाह ने कहा कि 2020 के विधानसभा चुनाव में किशनगंज छोड़कर सीमांचल के सभी जिलों में एनडीए को अच्छी संख्या में सीटें मिलीं। हमारा गठबंधन नंबर एक पर रहा। इस बार किशनगंज का कसर पूरा कर लेना है। राहुल और लालू जी के लिए यह चुनाव उनकी पार्टी को जिताने का है। लालू के बेटे को मुख्यमंत्री बनाने का चुनाव है। लेकिन हमारे लिए यह राज्य से घुसपैठियों को खदेड़ देने का चुनाव है। कोसी क्षेत्र को हमेशा के लिए बाढ़ से मुक्त करने क चुनाव है।