Home देश “अबकी बार क्यों हो रही तबाही की बरसात, समझिए नवरात्रि दुर्गा पूजा...

“अबकी बार क्यों हो रही तबाही की बरसात, समझिए नवरात्रि दुर्गा पूजा से है बड़ा कनेक्शन”

21
0

“अबकी बार क्यों हो रही तबाही की बरसात, समझिए नवरात्रि दुर्गा पूजा से है बड़ा कनेक्शन”

सावन बीत जाने पर अब भाद्र मास में इतनी बरसात क्यों हो रही है। बरसात का आंकड़ा बता रहा है कि इस बार देश के कई भागों में औसत से कई गुणा अधिक बरसात हुए है और यही वजह है कि देश में सभी नदियां उफान पर है और खतरे के निशान को पार कर रही है।

बार-बार मौसम विभाग की ओर से बरसात को लेकर अलर्ट भी जारी किया जा रहा है। तो आपने सोचा है कि आखिर अबकी बार क्यों हो रही है इतनी बरसात। इस विषय में एक बार कारण की सुई नवरात्रि को ओर घूमती नजर आ रही है। अब आप कहेंगे कि बरसात का नवरात्रि से क्या कनेक्शन है तो आपको बता दें कि प्राचीन काल से बरसात को लोक भविष्य को लेकर नवरात्रि से भविष्यवाणी की जाती रही है। और यहीं बरसात के कारण की सुई घूम कर नवरात्रि पर जा रही है।

दरअसल अबकी बार नवरात्रि का आरंभ सोमवार के दिन हो रहा है। और श्रीमद्देवीभागवत महापुराण में वर्णित है कि अगर सोमवार से नवरात्रि का आरंभ होता है तो उस साल देवी का आगमन हाथी पर होता है। देवी का हाथी का आगमन अतिवृष्टि का संकेत देता है। अबकी बार 22 सितंबर से नवरात्रि का आरंभ हो रहा और इस दिन सोमवार है। ऐसे में देवी का आगमन अबकी बार हाथी पर होगा। यही वजह है कि हाथी सूंड लटकाए हुए है और 10 अक्टूबर तक वर्षा का प्रकोप बना रहेगा। 10 को जब सूर्य हस्त नक्षत्र से निकलकर चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे तब वर्षा का प्रकोप समाप्त होने लगेगा।

वैसे अबकी बार नवरात्रि का समापन यानी दशहरा 2 अक्टूबर को है जिससे देवी का प्रस्थान नरवाहन से होगा। श्रीमद्देवीभागवत महापुराण के अनुसार देवी की विदाई का वाहन शुभ रहेगा। ऐसे में बरसात के बाद कृषि के क्षेत्र में प्रगति होगी और अन्न की अच्छी पैदावार होगी। रसयुक्त फलों में वृद्धि होगी। आने वाला साल सुख शांति का संदेश लेकर आएगा।