Home छत्तीसगढ़ RAIPUR CG: कोंडागांव जिले में माओवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को...

CG: कोंडागांव जिले में माओवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को बड़ी सफलता, 4 इनामी माओवादियों ने किया सरेंडर।

9
0

CG: कोंडागांव जिले में माओवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को बड़ी सफलता, 4 इनामी माओवादियों ने किया सरेंडर।

पुलिस के अनुसार, सुरक्षा बलों की निरंतर कार्रवाई, माओवादियों के बीच बढ़ते आंतरिक मतभेद, वरिष्ठ नेताओं का आत्मसमर्पण और समाज की मुख्यधारा में शामिल होकर सुरक्षित पारिवारिक जीवन जीने की इच्छा ने इन माओवादियों को आत्मसमर्पण के लिए प्रेरित किया। इन माओवादियों पर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कुल 22 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

4 इनामी माओवादियों ने किया सरेंडर।

माओवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को बड़ी सफलता, माओवादी दंपती सहित 4 इनामी माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, माओवादियों पर सरकार द्वारा कुल 22 लाख रुपये का इनाम था घोषित.

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में माओवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को बड़ी सफलता मिली है। मंगलवार को एक माओवादी दंपती सहित चार इनामी माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। इन माओवादियों पर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कुल 22 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

चार इनामी माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण: पुलिस के अनुसार, सुरक्षा बलों की निरंतर कार्रवाई, माओवादियों के बीच बढ़ते आंतरिक मतभेद, वरिष्ठ नेताओं का आत्मसमर्पण और समाज की मुख्यधारा में शामिल होकर सुरक्षित पारिवारिक जीवन जीने की इच्छा ने इन माओवादियों को आत्मसमर्पण के लिए प्रेरित किया।