Home छत्तीसगढ़ RAIPUR छत्तीसगढ़ में मानसून का जोर, बस्तर में भारी बारिश-बिजली गिरने का अलर्ट;...

छत्तीसगढ़ में मानसून का जोर, बस्तर में भारी बारिश-बिजली गिरने का अलर्ट; 14 जिलों के लिए चेतावनी ..

9
0

छत्तीसगढ़ में मानसून का जोर, बस्तर में भारी बारिश-बिजली गिरने का अलर्ट; 14 जिलों के लिए चेतावनी ..

छत्तीसगढ़ में मानसून एक्टिविटी तेज हो गई है। बस्तर संभाग के जिलों में झमाझम बारिश हुई है। मौसम विभाग ने 14 जिलों के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। अगले एक सप्ताह तक राज्य के कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में मानसून एक्टिविटी तेज हो गई है। निम्न दाब का सबसे ज्यादा असर दक्षिणी छत्तीसगढ़ यानी बस्तर संभाग के जिलों में दिख रहा है, यहां झमाझम बारिश हुई है। इधर मौसम विभाग ने 14 जिलों के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। बारिश का मुख्य केंद्र मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के जिले हो सकते हैं। रायपुर, दुर्ग और भिलाई सहित कुछ जिलों में शनिवार रात को झमाझम बारिश हुई है। अगले एक सप्ताह तक छत्तीसगढ़ के कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र ने सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, गरियाबंद, बालोद, राजनांदगांव, महासमुंद, रायपुर, दुर्ग जिले के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की घटना भी हो सकती है। वहीं हवा की रफ्तार 30 से 40 KM प्रति घंटे चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने यह अलर्ट तीन घंटों के लिए जारी है। बारिश से प्रदेश में तापमान में गिरावट आई है। प्रदेश में दिन का अधिकतम तापमान 33.8°C दुर्ग में और रात का सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.6°C भी दुर्ग में ही दर्ज किया गया है।

प्रदेश में इस सिस्टम से हो रही बारिश रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक उत्तर -पूर्व अरब सागर से ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण तक की द्रोणिका जो दक्षिण छत्तीसगढ़ पर निम्न दबाव क्षेत्र से जुड़ी है और उत्तरी महाराष्ट्र से होते हुए समुद्र तल से 1.5 से 4.5 किमी ऊपर दक्षिण की ओर झुकी हुई है और ऊंचाई के साथ बनी हुई है। पश्चिम-मध्य दक्षिण ओडिशा-उत्तर आंध्र प्रदेश तटों और उत्तर-पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर निम्न दबाव का क्षेत्र बना है।

एक द्रोणिका पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी भागों से पूर्व मध्य अरब सागर तक बनी हुई है, जो दक्षिण ओडिशा और उससे लगे उत्तरी आंध्र प्रदेश, उत्तरी तेलंगाना, दक्षिण महाराष्ट्र के ऊपर निम्न दबाव वाले क्षेत्र से जुड़े ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण से होकर गुजर रही है। इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ में मध्यम से भारी बारिश हो रही है।

एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने नए सिस्टम के कारण मानसून एक्टिविटी तेज हो गई है। राजधानी में दिनभर की उमस के बाद रात को बादल गरजने के साथ तेज बारिश हुई, जिससे लोगों को राहत मिली। दक्षिण छत्तीसगढ़ में आज जोरदार बारिश के आसार हैं। वहीं अन्य क्षेत्रों में अगले एक सप्ताह तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

18 अगस्त 2025 के आसपास बंगाल की खाड़ी के उत्तर -पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य में एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से पूरे छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियों में और तेजी आने की संभावना है।