नई उड़ान जन सेवा फाउंडेशन की डायरेक्टर, ऊषा शर्मा ने बताया कि, यह आयोजन ग्रैंड नारी शक्ति सम्मान समारोह का तीसरा सीजन था। इसमें उन्होंने विभिन्न प्रांतों से महिला कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। इस आयोजन के मुख्य अतिथि योगेश अग्रवाल रहे। नई उड़ान जन सेवा फाउंडेशन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए लगातार इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करता है। डिजिटल छत्तीसगढ़ न्यूज के स्टेट हेड देव चन्द्रा ने कहा- इस तरह के कार्यक्रम महिलाओं को समाज में अपना स्थान बनाने और आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा देते हैं। ये कार्यक्रम केवल महिलाओं के सम्मान के लिए नहीं, बल्कि समाज में बदलाव लाने का एक जरिया भी हैं। इस प्रकार के आयोजन से हम महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हैं।