छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में चौथे दिन कांग्रेस विधायकों ने रेकी के मामले पर सदन में जमकर हंगामा किया। लोकतंत्र की हत्या के नारे लगाते हुए गांधी प्रतिमा के सामने धरने पर बैठ गए हैं
कांग्रेस के विधायक सरकार रेकी बंद करने को लेकर जमकर नारेबाजी की। इसके बाद भारी हंगामे को देखते हुए दन की कार्यवाही 10 मिनट तक के लिए स्थगित कर दी गई थी। वहीं सदन की कार्यवाही शुरू होते ही फिर से कांग्रेसियों ने हंगामा किया। कांग्रेस विधायक लोकतंत्र की हत्या करने के आरोप लगा रहे हैं। हंगामे को देखते हुए आसंदी से विस अध्यक्ष रमन सिंह ने हस्तक्षेप किया।
गांधी प्रतिमा के पास धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक
कांग्रेस विधायकों ने प्रश्नकाल को ठीक से चलने देने के लिए कहा है। सभी कांग्रेस विधायक महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास धरने पर बैठ गए हैं। इस दौरान वे रेकी बंद करने के नारे लगा रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष महंत की अगुवाई में प्रदर्शन हो रहा है, जिसमें ट्रिपल इंजन की दादागिरी नहीं चलेगी के नारे लगाए जा रहे हैं