Home देश अब अरविंद केजरीवाल बनेंगे राज्यसभा सांसद? छिड़ी ये चर्चा

अब अरविंद केजरीवाल बनेंगे राज्यसभा सांसद? छिड़ी ये चर्चा

1
0

नई दिल्ली: AAP यानी आम आदमी पार्टी ने पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीट पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को मैदान में उतारा है। इसके साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के पंजाब से राज्यसभा जाने की अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि, आप या केजरीवाल की तरफ से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। उपचुनाव के बाद पंजाब में मंत्रियों में फेरबदल भी संभव है।
संजीव अरोड़ा राज्यसभा सांसद हैं। उन्हें आप ने लुधियाना पश्चिम सीट से उतारा है। यह सीट विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी के 10 जनवरी को निधन के बाद खाली हो गई थी। केजरीवाल के राज्यसभा जाने को लेकर नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा, ‘100 फीसदी ऐसा होगा। पहले केजरीवाल गुरप्रीत की सीट के जरिए आना चाहते थे, लेकिन उन्हें लगा कि पंजाब में इसपर बड़ी प्रतिक्रिया होगी और पंजाबी किसी बाहरी को बर्दाश्त नहीं करेंगे। ऐसे में उन्होंने कदम वापस लिए। अरोड़ा साहब वाली जानकारी में बहुत हद तक सच्चाई हो सकती है।’