Home नॉलेज खून की कमी और थायराइड के लिए रामबाण है यह हरा पत्ता,...

खून की कमी और थायराइड के लिए रामबाण है यह हरा पत्ता, राजीव दीक्षित से जानें इसके फायदे

15
0

हमारे शरीर में खून की कमी होने से कई प्रकार के गंभीर रोग हो सकते हैं, जैसे कि एनीमिया और पीलिया। खून की मात्रा कम होने से कमजोरी और थकान हो सकती है। थायराइड की बीमारी भी अब काफी बढ़ गई है खासतौर पर महिलाओं को यह रोग ज्यादा होता है।

थायराइड एक हार्मोनल डिजीज है, वहीं खून की कमी होना एक लाइफस्टाइल डिसऑर्डर है। मगर दोनों ही बीमारियां इंसान के लिए गंभीर हो सकती हैं। लोग इनके लिए दवाओं का सेवन करते हैं। हालांकि, दोनों ही समस्याओं का इलाज आयुर्वेद में भी मौजूद है। चलिए राजीव दीक्षित से जानते हैं इन दोनों बीमारियों का जबरदस्त उपाय।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

राजीव दीक्षित एक आयुर्वेदिक सलाहकार थे, जिन्होंने लोगों के साथ सेहत और आयुर्वेद से जुड़े कई उपचार शेयर किए हैं। hiimsofficial नामक एक पेज पर पोस्ट किए गए वीडियो में राजीव दीक्षित बताते हैं कि खून की कमी और थायराइड दोनों का इलाज करने के लिए आपको सिर्फ धनिए के पत्तों का सेवन करना होता है।

खून की कमी दूर करने का तरीका

राजीव दीक्षित बताते हैं कि अगर आपको एनीमिया है या शरीर में खून का स्तर कम है, तो आपको रोजाना हरे धनिए के पत्तों का जूस बनाकर पीना चाहिए। ताजा पत्तों का रस कुछ ही दिनों में आपका ब्लड काउंट बॉडी में डबल होने लगेगा। ये लोग धनिए के पत्तों की चटनी बनाकर भी खा सकते हैं।

थायराइड के लिए क्या करें?

राजीव दीक्षित के अनुसार, थायराइड के दोनों प्रकारों हाइपरथायराइड और हाइपोथायरोडिज्म का इलाज धनिया है। इन लोगों के लिए एक्सपर्ट बताते हैं कि इन्हें धनिए के पत्ते के जूस से ज्यादा लाभकारी धनिए के सूखे बीजों का होता है। इस पर राजीव दीक्षित बताते हैं कि ये लोग धनिए के बीजों को पानी में उबालकर रोजाना सुबह खाली पेट घूंट-घूंटकर पीते हैं तो 22 से 25 दिनों के अंदर-अंदर ही थायराइड कम होने लगेगा।