Home नॉलेज मार्च में करें इस फसल की खेती, 35 दिन में होगी तैयार,...

मार्च में करें इस फसल की खेती, 35 दिन में होगी तैयार, 150 रुपए तक मिलेगा मंडी भाव

1
0

मार्च में अगर किसान कम समय वाली फसल से ज्यादा कमाई करना चाहते हैं तो चलिए आपको एक ऐसी फसल की जानकारी देते है जिसकी खेत में लागत भी कम आएगी

मार्च में यह फसल देगी मुनाफा

मार्च में कई सब्जियों की खेती किसान कर सकते हैं। लेकिन आज हम कम लागत में ज्यादा मुनाफा देने वाली फसल की चर्चा करने जा रहे हैं। जैसा कि आप जानते हैं ज्यादातर अगेती फसलों की कीमत अधिक मिलती है। लेकिन अगर किसान पछेती फसलों की खेती भी सही समय पर करते हैं तो भी अच्छा मंडी भाव मिल जाता है। क्योंकि उस समय सब्जी की आवक कम होती है। जैसे कि इस समय मार्च में अगर किसान खेती करते हैं तो मंडी में अच्छी कीमत मिलेगी।

दरअसल, हम हरिया धनिया की बात कर रहे हैं। 15 से 20 मार्च के पहले किसान अगर हरा धनिया लगा देते हैं तो अच्छा मंडी भाव मिलेगा। जिसमें कुछ एक्सपर्ट का मानना है कि गर्मियों में 100 से 150 किलो मंडी भाव हरे धनिए के जाते हैं, और एक एकड़ से 25 से 30 क्विंटल सामान्य तौर पर उत्पादन मिलता है।

खेती का सही तरीका

नीचे लिखे बिंदुओं के अनुसार जानिए मार्च में हरा धनिया लगा रहे हैं तो किन बातों का ध्यान रखें-

  • मार्च में हरा धनिया की खेती करने के लिए उस खेत का चयन करें। जिसके आसपास ऊंचे पेड़ों, जिसमें खेत में छाँव बनी रहे और हरा धनिया की फसल ऊंची लंबी हो।
  • किसान के खेत के उत्तर पश्चिम दिशा में अगर पेड़ है तो ज्यादा बेहतर होगा।
  • अगर खेत के आसपास पर नहीं है तो उत्तर पश्चिम की दिशा में किसान हरा चारा लगा सकते हैं जो कि लंबे ऊंचे होते हैं इससे भी तापमान नियंत्रित होगा और फसल अच्छी होगी।
  • ज्यादा उत्पादन लेने के लिए बुवाई से पहले खेत में एक से दो ट्रॉली सड़ी गोबर की खाद डालें।
  • रासायनिक खाद देना चाहते हैं, तो डीएपी 30 से 40 किलो यूरिया 25 किलो दे सकते हैं। लेकिन जैविक खेती करना किसानों के लिए ज्यादा बेहतर होगा।
  • कम लागत में हरा धनिया की खेती करना चाहते हैं तो छिड़काव विधि से कर सकते हैं। जिसमें ज्यादा उत्पादन लेने के लिए पहले हाथों से बीजों को रगड़े। जिससे वह दो टुकड़े में हो जाए उसके बाद बुवाई करें, अंकुरण अधिक होने का इससे संभावना बढ़ जाती है।
  • धनिया की खेती के लिए मिट्टी का पीएच मान 6.5 से 7.5 के बीच हो तो बेहतर माना जाता है। धनिया की फसल 30 से 35 दिन में तैयार हो जाती है।
  • धनिया की बढ़िया वैरायटी की बात करें तो नामधारी अच्छी वैरायटी है।
  • इसके अलावा धनिया के कुंभराज वैरायटी भी अच्छी होती है। जिसकी सुगंध बढ़िया होती है।