”लोकसभा चुनाव 2024 : रायपुर लोकसभा पर भाजपा का कब्जा, कांग्रेस भी जीत का भरोसा”
लोकसभा भारतीय जनता पार्टी का अभेद गढ़ है। भाजपा ने जहां अब तक सात बार विधानसभा का चुनाव जीतने वाले बृजमोहन अग्रवाल को मैदान पर उतारा है, वहीं कांग्रेस ने रायपुर पश्चिम से विधानसभा का चुनाव हारने वाले विकास उपाध्याय पर दांव खेला है। भाजपा रिकॉर्ड मतों से जीत का दावा कर रही है, कांग्रेस भी जीत का भरोसा जता रही है। रायपुर लोकसभा की सीट कांग्रेस के लिए सपना ही बनकर रह गई है। लोकसभा चुनाव में रायपुर की सीट का अपना बड़ा महत्व है। छत्तीसगढ़ के अलग राज्य बनने के बाद इस राजधानी की सीट का महत्व और बढ़ गया है। यह सीट हमेशा से चर्चा में रही है।