छत्तीसगढ़ के मौसम में एक बार फिर बदलाव की संभावना है। रविवार को हल्की बारिश के बीच तापमान में कमी आने की संभावना जताई गई है। मौसम का मिजाज अगले दो दिनों तक इसी तरह बना रह सकता है। तापमान में गिरावट का दौर उसके बाद भी जारी रह सकता है।
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से रायपुर सहित प्रदेश के अन्य प्रमुख शहरों में तापमान अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होगा। लेकिन कुछ क्षेत्र में हल्की बूंदांबादी जरूर हो सकती है। उसके बाद तापमान में दो से तीन डिग्री तक की कमी आ सकती है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री रिकार्ड किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार रायपुर में अधिकतम तापमान 31.3 व न्यूनतम 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह बिलासपुर में यह क्रमश: 30.8 व 17.9 व दुर्ग में 31.9 व 16.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।