छत्तीसगढ़ :सुकमा में नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की हत्या कर दी है। दोनों पर माओवादियों ने पुलिस की मुखबिरी का आरोप लगाया है। हत्या की घटना के बाद पुलिस इलाके में छानबीन कर रही है।
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर नक्सलियों की कायराना हरकत सामने आई है। पुलिस की मुखिबिरी के शक में नक्सलियों ने दो ग्रामीणों को मौत के घाट उतार दिया है। इस घटना के बाद इलाके में भय का माहौल बन गया है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस सर्चिंग पर निकल गई है और माओवादियों की तलाश की जा रही है।
बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के एक गांव में नक्सलियों ने हमला बोल दिया है। जानकारी यह मिल रही है कि गांव में नक्सलियों के द्वारा दो लोगों की हत्या कर दी गई है। नक्सलियों ने यह दोनों ग्रामीण पर पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाते हुए हत्या की है। इस हत्या की जानकारी के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। लगातार इलाके में सर्चिंग अभियान कर नक्सलियों की तलाश की जा रही है।
नक्सलियों के द्वारा ग्रामीण की हत्या का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी नक्सलियों ने पुलिस की मुखबिरी के शक में कई बार मासूम ग्रामीणों को मौत के घाट उतर गया है। इस तरह की घटनाओं से नक्सली इलाकों में रहने वाले ग्रामीण बेहद डरे हुए हैं।