Home News छत्तीसगढ़ : तापमान में गिरावट, कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान अभी सामान्य...

छत्तीसगढ़ : तापमान में गिरावट, कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान अभी सामान्य से चार-पांच डिग्री, अधिकतम तापमान 25 से 30 डिग्री के बीच रिकार्ड किया गया।

81
0

प्रदेश में नमी वाली हवा का प्रभाव धीरे-धीरे खत्म होने लगा है। इससे रात के तापमान में अब थोड़ी गिरावट आने की संभावना है। खासकर उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान अभी सामान्य से चार-पांच डिग्री तक अधिक है।

इस वजह से हल्की गर्मी महसूस हो रही है। इसमें दो से तीन डिग्री की गिरावट आ सकती है।

रायपुर में सुबह हल्का कुहासा रहेगा। इसके बाद थोड़े बादल भी रह सकते हैं।

प्रदेश में पिछले दो दिनों से हुई बारिश और ओले की वजह से रात का तापमान सभी जगहों पर बढ़ा हुआ है। बुधवार को कई जगहों पर जमकर बारिश हुई और ओले भी गिरे। अब नमी का प्रभाव खत्म होने के बाद रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार अगले दो दिनों तक तापमान में गिरावट जारी रहेगी। इसके बाद पारा चढ़ेगा। उत्तरी छत्तीसगढ़ में बिलासपुर, पेंड्रारोड और अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 16 से 20 डिग्री के बीच रिकार्ड किया गया।

यह सामान्य से तीन से पांच डिग्री तक ज्यादा है। वहीं बारिश और बादलों के कारण इस क्षेत्र में दिन का तापमान सामान्य से कम है। अधिकतम तापमान 25 से 30 डिग्री के बीच रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से एक से दो डिग्री तक कम है।