Mahadev Betting App: महादेव से जुड़े सफेदपोश, व्यापारी और सरकारी नौैकरी करने वाले ईडी के लपेटे में आ सकते हैं। दुर्ग पुलिस ने महादेव ऐप के काले कारोबार चलाने वालों के खिलाफ सख्ती बरती है। 27 सितम्बर से 23 अक्टूबर के बीच छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य राज्यों में जाकर महादेव ऐप की ब्रांच ध्वस्त की थी और इस बीच 71 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
Mahadev Betting App: महादेव ऐप ऑनलाइन सट्टा के खिलाफ कार्रवाई में पकड़े गए बैंक एकाउंट की पूरी जानकारी पुलिस ने ईडी को सौंप दी है। दुर्ग पुलिस ने करीब 10 हजार बैंक खातों का पूरा डिटेल पेन ड्राइव में ईडी के अफसरों को सौंप दिया है। अब ईडी ने उन बैंक खातों के बारे में संबंधित बैंक से जानकारी मांगी है। डिटेल मिलने के बाद अब कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि महादेव से जुड़े सफेदपोश, व्यापारी और सरकारी नौैकरी करने वाले ईडी के लपेटे में आ सकते हैं। दुर्ग पुलिस ने महादेव ऐप के काले कारोबार चलाने वालों के खिलाफ सख्ती बरती है। 27 सितम्बर से 23 अक्टूबर के बीच छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य राज्यों में जाकर महादेव ऐप की ब्रांच ध्वस्त की थी और इस बीच 71 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इन ब्रांचों में लेनदेन के करीब 10 हजार बैंक खाते मिले हैं।
जिसमें करोड़ों रुपए के ट्रांजेक्शन का पता चला है। यह रकम विदेश भेजकर आरोपियों ने देश को आर्थिक चपत लगाई है। जब इसकी भनक ईडी को लगी तो ईडी ने डिटेल खंगालनी शुरू की। जानकारी यह भी मिल रही है कि बहुत जल्द ही महादेव ऐप से जुड़े लोगों की संपत्ति की जांच भी ईडी करेगी। महादेव ऐप का सरगना सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल, राज गुप्ता, सन्नी सिंह और सतनाम समेत अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज है। सभी आरोपी फरार हैं। बैंक खातों की डिटेल मांगी गई थी। महादेव ऐप के कारोबार से जुड़े करीब 10 हजार बैंक एकाउंट ईडी को उपलब्ध कराए गए हैं। बैंक खातों के बारे में संबधित बैंक से ईडी जानकारी ले रही है।