20 November 2022 Daily Current Affairs: आज प्रतिस्पर्धा के इस युग में सरकारी नौकरी प्राप्त करना कोई आसान कार्य नहीं है। सभी इस समय एक दूसरे से आगे बढ़ने की होड़ में हैं। ऐसे में अपने अंदर आत्मविश्वास बढ़ाने और ज्ञान की वृद्धि करने में लगे हैं। जिसके लिए छात्रों को करेंट अफेयर्स के विषय से अवगत होने की आवश्यकता है। करेंट अफेयर्स एक ऐसा विषय है जिसके माध्यम से छात्र अपना ज्ञान बढ़ा सकते हैं। छात्र डेली करेंट अफेयर्स के माध्यम से देश-दुनिया में हो रही गतिविधियों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और संबंधित विषय पर पूछे जाने पर आसानी से उत्तर कर सकते हैं। करेंट एक ऐसा विषय है जिसकी जानकारी आज सभी को होनी चाहिए ये किसी एक उम्र वाले व्यक्ति के लिए नहीं है। आज के इस युग में छात्रों को जितना करेंट अफेयर्स का ज्ञान रहेगा उनके लिए ये उतना ही बेहतर होगा।
20 नवंबर 2022 करेंट अफेयर्स
संविधान दिवस 2022
हर साल 20 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन की शुरुआत सर्वप्रथम 2015 में की गई थी। आधिकारिक तौर पर दिवस को मनाने की घोषणा 19 नवंबर को की गई थी। इस दिवस को मनाने का फैसला प्रधानमंत्री मोदी ने अंबेडकर जी की 125 जयंती पर लिया था। इससे पहले 20 नवंबर को कानून दिवस के रूप में मनाया जाता था। 2015 से भारत के सभी विभागों और स्कूलों में इस दिवस को कई तरह के कार्यक्रम आयोजित करके मनाया जाता है।
विश्व बाल दिवस
हर साल विश्व बाल दिवस 20 नवंबर को मनाया जाता है। इस दिवस को 1994 में स्थापित किया गया था। हर साल बाल दिवस बच्चों के अधिकारों और बाल कल्याण के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है। 20 नंवबर की इस तारिख को इसलिए चुना गया था क्योंकि इस दिन 1959 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने बाल अधिकारों की घोषणा की थी और इस दिन 1989 में बाल अधिकारों पर कन्वेंशन को भी अपनाया गया था। इस लिए इस दिन को बाल दिवस के रूप में चुना गया।