Home News बड़ी खबर LIVE: टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम की शानदार...

बड़ी खबर LIVE: टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम की शानदार जीत, साउथ अफ्रीका को 4-3 से हराया

23
0

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 48.78 करोड़ से ज्यादा डोज उपलब्ध कराई गई: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 48.78 करोड़ से ज्यादा डोज उपलब्ध कराई गई है। राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास अभी वैक्सीन की 3.14 करोड़ से ज्यादा डोज उपलब्ध है।

मुंबई में बी.के.सी. के जम्बो कोविड वैक्सीनेशन सेंटर में वैक्सीन की कमी

मुंबई में बी.के.सी. के जम्बो कोविड वैक्सीनेशन सेंटर में वैक्सीन की कमी के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वैक्सीन लगवाने आए एक व्यक्ति ने बताया, “इन्हें(प्रबंधन) लोगों को बताना चाहिए कि कितना स्टॉक है और कितनी देर तक लोगों को इंतज़ार करना पड़ेगा।”

पीएम मोदी ने IPS प्रोबेशनर्स के साथ संवाद किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘सरदार वल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी’ हैदराबाद में उपस्थित IPS प्रोबेशनर्स के साथ संवाद किया।

दिल्ली: कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने राजघाट में महात्मा गांधी की समाधि पर फूल अर्पित किए

दिल्ली में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने राजघाट में महात्मा गांधी की समाधि पर फूल अर्पित किए। उन्होंने कहा, “मैं बचपन से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन से प्रभावित रहा हूं। मैं मुख्यमंत्री के तौर पर कर्नाटक की ज़िम्मेदारी ले रहा हूं इसलिए मैंने यहां आकर प्रेरणा ली।”

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम की शानदार जीत, साउथ अफ्रीका को 4-3 से हराया

भारतीय महिला हॉकी टीम ने ग्रुप स्टेज के अपने आखिरी मुकाबले में जीत दर्ज की है। उसने साउथ अफ्रीका को 4-3 से हरा दिया है। टीम इंडिया की टोक्यो ओलंपिक में यह दूसरी जीत है। क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की भारतीय टीम की उम्मीदें जिंदा हैं।

दिल्ली: यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा

दिल्ली में भारी बारिश और हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से अधिक मात्रा में पानी छोड़ने के कारण यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है।

दिल्ली: आजादपुर मंडी में लोग कोविड नियमों का उल्लंघन करते दिखे

देश में 24 घंटे में कोरोना के 41,649 नए केस आए सामने, 593 की मौत

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों में 41,649 नए कोरोना वायरस के मामले, 37,291 रिकवरी और 593 मौतें दर्ज की गई।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गंगा नदी में जलस्तर लगातार बढ़ रहा

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गंगा नदी में जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। एक व्यक्ति ने बताया, “गंगा नदी में पानी बढ़ रहा है। पिछले दो दिनों से पानी बहुत तेजी से बढ़ा है। पानी बढ़ने से गंगा किनारे रहने वाले लोग अपना सामान लेकर सुरक्षित जगहों की तरफ़ जा रहे हैं।

केरल: राज्य में वीकेंड लॉकडाउन लागू, सिर्फ आवश्यक सेवाओं को छूट

मुंशी प्रेमचंद का कथन ट्वीट कर राहुल गांधी बोले- ‘आदमी का सबसे बड़ा दुश्मन उसका ग़ुरूर है’

मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर उनका कथन ट्वीट कर कांग्रेस के पूर्व राहुल गांधी ने लिखा, “आदमी का सबसे बड़ा दुश्मन उसका गुरूर है।

हिमाचल: मंडी के पंडोह क्षेत्र के पास भूस्खलन के कारण चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग 3 अस्थाई तौर पर बंद

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के पंडोह क्षेत्र के पास भूस्खलन के कारण चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग 3 अस्थाई तौर पर बंद है। बहाली का काम जारी है।

उत्तर प्रदेश: आगरा रेलवे स्टेशन पर कोविड टेस्टिंग के लिए यात्रियों के सैंपल्स लिए जा रहे

उत्तर प्रदेश के आगरा रेलवे स्टेशन पर कोविड टेस्टिंग के लिए यात्रियों के सैंपल्स लिए जा रहे हैं। केरल और महाराष्ट्र सहित ऐसे ज़िले या राज्य जहां कोविड के ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं, वहां से आने वाले लोगों की टेस्टिंग की जा रही है।

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए

टोक्यो ओलंपिक में डिस्कस थ्रो में कमलप्रीता का शानदार प्रदर्शन, फाइनल में पहुंचीं

टोक्यो ओलंपिक में डिस्कस थ्रो में भारत की कमलप्रीत कौर ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने फाइनल में जगह बना ली है। कमलप्रीत ने तीसरे प्रयास में 64 मीटर का थ्रो कर फाइनल में एंट्री की।

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा के नागबेरन-तरसर वन क्षेत्र में मुठभेड़ शुरू

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा के नागबेरन-तरसर वन क्षेत्र में मुठभेड़ शुरू हो गई है। पुलिस और सुरक्षा बल काम पर हैं। अधिक विवरण की प्रतीक्षा है। यह जानकारी कश्मीर जोन पुलिस ने दी है।

मुक्केबाज अमित पंघल प्री-क्वार्टर फाइनल का मुकाबला हारे

टोक्यो ओलंपिक में पुरुष मुक्केबाजों में भारत को निराशा हाथ लगी है। अमित पंघल प्री-क्वार्टर फाइनल का मुकाबला हार गए हैं। उन्हें 52 किग्रा वर्ग में युबेर्जेन रिवास (कोलंबिया) से शिकस्त मिली है। अमित ये मैच 1-4 से मैच हारे गए।

टोक्यो ओलंपिक में तीरंदाजी में मेडल जीतने का भारत का सपना टूटा, प्री-क्वार्टर फाइनल मैच हारे अतनु दास

टोक्यो ओलंपिक में तीरंदाज में मेडल जीतने का भारत का सपना टूट गया है। अतनु दास प्री-क्वार्टर फाइनल का मैच हारकर बाहर हो गए हैं। उन्हें जापान के ताकाहारू फुरुकावा ने हरा दिया। यह मुकाबला शूट ऑफ में पहुंचा था, जिसमें फुरुकावा ने बाजी मार ली।