लखपति बनने का ख्वाब देख रहे हो तो आपको 5 और 10 रुपए का सिक्का ही बना सकता है। जी हां आपको यकीन नहीं हो रही है तो जान लें। एंटीक सिक्के की फोटो की वेबसाइट पर डालो, जिसके बाद में लोग आपके सिक्के के लिए पैसों की बोली लगाएंगे और आप जिसको चाहे ये सिक्का बेचकर लाखों कमा सकते हैं।
कौन सा सिक्का है जानिए
OLX पर पुराने सिक्कों और नोटों की नीलामी हो रही है। अगर आप पुरानी चीजों को इकट्ठा करने का शौक रखते हैं तो आपकी ये हॉबी आपको लखपति भी बना सकती है। इसके लिए आपको 10 या 5 रुपए का वह सिक्का चाहिए, जिस पर वैष्णों माता का फोटो बनी हो। पैसा कमाने का जरिया इन दिनों ई-कॉमर्स वेबसाइट पर भी ट्रेंड कर रहा है। बता दें इन सिक्कों को साल 2002 में जारी किया गया था। माता रानी की तस्वीर होने के कारण लोग इन सिक्कों को काफी लकी मान रहे हैं।
नोट पर अशोक स्तंभ
बता दें ब्रिटिश भारत में ऐेसे कई नोट चलते थे, जिनकी अब किसी को शायद जानकारी भी न हो। पहले 10 रुपए के नोट पर अशोक स्तंभ बना रहता था। 3 मुंह वाले शेर का ये नोट अब दुर्लभ हो चुका है, लेकिन अगर आपके पास ये नोट है तो आपकी किस्मत चमक सकती है। इस 1 नोट के बदले आपको 20-25 हजार रु मिल सकते हैं।