दंतेवाड़ा: आकाशीय बिजली यानि गाज गिरने से 8 लाख के ईनामी नक्सली के मारे जाने की खबर सामने आ रही है। बताया जाता है कि दरभा डिवीजन मेंबर नक्सली सुखराम की बीते 21 जून को गाज गिरने से मौत हो गई है। वहीं सुखराम के साथ चार अन्य नक्सलियों के भी घायल होने की खबर है। गाज गिरने की यह घटना सुकमा जिले के कटेकल्याण थाने के मनकापाल स्थित जंगल की है। जानकारों का कहना है कि नक्सली हादसे में घायल अपने चार अन्य साथियों का इलाज जंगल के अंदर कर रहे हैं।
बता दें कि छत्तीसगढ़ में कैडर के हिसाब से ईनाम निर्धारित है। इसके अनुसार सुखराम आठ लाख का ईनामी नक्सली था। एडिशनल एसपी नक्सल ऑपरेशन गोरखनाथ बघेल ने घटना की पुष्टि की है।