रायपुर। सुकमा से लौटे मंत्री कवासी लखमा ने घोर नक्सल इलाके में बनाए गए धान खरीदी केंद्रों को लेकर बयान दिया। मंत्री ने कहा कि बस्तर में धान खरीदी को लेकर किसानों में जबरदस्त उत्साह है। वहीं कांग्रेस सरकार ने पहली बार घोर नक्सल इलाके में धान खरीदी केंद्र बनाया है।
नया धान खरीदी केंद्र खुलने से यहां के किसानों को बड़ी राहत मिली है। इस दौरान टोकन सिस्टम को लेकर भी मंत्री कवासी लखमा ने बयान दिया। कहा कि इतना बड़ा अभियान है।
टोकन बांटने के दौरान शुरूआत में थोड़ी दिक्कत आई थी, लेकिन अब ऐसी स्थिति नहीं है। प्रति एकड़ 15 क्विंटल के हिसाब से शतप्रतिशत धान खरीदी किया जाएगा।