अंबिकापुर। चक्रवात निवार तूफान के असर से छत्तीसगढ़ के कई शहरों में देर रात से तेज बारिश हो रही है। जिसके चलते किसानों की चिंता बढ़ गई है। कई जगहों से धान के भीगने की खबर सामने आई है। वहीं खेत और खलिहान में रखी फसल भी बारिश की भेट चढ़ी है।
उल्लेखनीय है कि मौसम विभाग ने निवार तूफान के असर को देखते प्रदेश में तीन दिनों के लिए अलर्ट जारी किया था। वहीं देर रात से ठंडी हवाओं के साथ बारिश हो रही है। इससे पहले गुरुवार को दिनभर बादल छाए रहे। कई जगहों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। तापमान में गिरावट होने से लोगों को कड़ाके की ठंड का एहसास हुआ। इधर राजधानी में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है।