Home News रायपुर : CM भूपेश बघेल ने राज्यसभा सांसद अहमद पटेल के निधन...

रायपुर : CM भूपेश बघेल ने राज्यसभा सांसद अहमद पटेल के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया, कहा- पार्टी को बड़ी क्षति हुई….

11
0

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद अहमद पटेल के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि कांग्रेस की विचारधारा के प्रति दृढ़ संकल्पित, जुझारू योद्धा, पार्टी के अनमोल रत्न अहमद भाई पटेल जी के निधन का समाचार हम सब के लिए स्तब्ध कर देने वाला है। उनका निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है।

CM भूपेश बघेल ने कहा कि अहमद पटेल के निधन से पार्टी को क्षति हुई है। अहमद पटेल से हमारा संबंध वर्षों पुराना रहा है। कांग्रेस के विभिन्न पदों पर उन्होंने काम किया, विषम परिस्थितियों में पार्टी के लिए बेहतर काम किया।

मुख्यमंत्री बघेल ने अहमद पटेल के परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।