Home News जांजगीर : पराली की आग से बगल वाली खेत में रखा धान...

जांजगीर : पराली की आग से बगल वाली खेत में रखा धान जलकर खाक, किसान रो-रोकर बेहाल.. वीडियो वायरल

14
0

छत्तीसगढ़। जांजगीर के गुदरी गांव में पराली जलाने के दौरान एक किसान की साल भर की मेहनत पलभर में तबाह हो गई।

पराली जलाने के दौरान बगल वाले खेत में भी आग लग गई। खेत में किसान की फसल कटकर रखी गई थी। पराली की आग ने किसान की फसल को पलभर में तबाह कर दिया। 

अपनी सालभर की मेहनत पलभर में आग में खाक होता देख किसान खुद को रोक नहीं पाया। किसान खेत पर ही फूट-फूटकर रोया, क्योंकि फसल की कीमत एक किसान से ज्यादा कोई और नहीं समझ सकता।  

कर्ज से लेकर न जाने इस फसल को बड़ा करने में किसान ने कितनी जतन और जद्दोजहद की होगी। अपनी फसल को आंखों के सामने राख होता देख  किसान रो-रोकर बेहाल है।  इस घटना के बाद राजस्व विभाग को नुकसान के आंकलन के लिए सूचित किया गया है। वहीं किसान ने मुआवजे की मांग की है।