Home News शैलेष नितिन त्रिवेदी – मरवाही का परिणाम कांग्रेस की जनता हितैषी निर्णय...

शैलेष नितिन त्रिवेदी – मरवाही का परिणाम कांग्रेस की जनता हितैषी निर्णय और भाजपा के दोहरे चरित्र का नतीजा…

15
0

छत्तीसगढ़। मरवाही उपचुनाव पर कांग्रेस प्रत्याशी केके ध्रुव लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। कांग्रेस नेता शैलेष नितिन त्रिवेदी की माने तो कांग्रेस ने ग्रामीणों की हित में जो निर्णय लिया है ये उसी का परिणाम और भाजपा के दोहरे चरित्र का नतीजा है। 

शैलेष नितिन त्रिवेदी के मुताबिक मरवाही में भाजपा और जनता कांग्रेस बेनकाब हो गए हैं। जनता ने उनके गठबंधन को अस्वीकार कर दिया है। मध्यप्रदेश के परिणाम के बारे में कांग्रेस नेता ने कुछ कहना जल्दबाजी बताया है। 

आपको बता दें मध्यप्रदेश के 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की मतगणना में बीजेपी 19 और कांग्रेस 8 सीटों और बसपा 1 सीट पर बढ़त बनाई हुई है।

वहीं छत्तीसगढ़ की मरवाही सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी केके ध्रुव लगातार बढ़त बनाए हुए हैं।