Home News सुकमा : एंटी नक्सल ऑपरेशन के तहत सर्चिंग पर निकले जवानों की...

सुकमा : एंटी नक्सल ऑपरेशन के तहत सर्चिंग पर निकले जवानों की टीम को बड़ी सफलता मिली है, कोबरा 206 बटालियन के जवानों ने दस दस किलो के दो आईईडी बरामद किया है…

13
0

सुकमा। एंटी नक्सल ऑपरेशन के तहत सर्चिंग पर निकले जवानों की टीम को बड़ी सफलता मिली है। कोबरा 206 बटालियन के जवानों ने दस दस किलो के दो आईईडी बरामद किया है। वहीं 15 से अधिक स्पाइक होल जवानों ने जब्त किया है।

जानकारी के अनुसार कोबरा, डीआरजी, एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में जवानों को यह सफलता मिली है। बताया जा रहा है कि नक्सली एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। वहीं जवानों की टीम ने सर्चिंग ऑपरेशन कर नक्सली मंसूबों को नाकाम कर दिया है।

बता दें कि नक्सलियों के खात्मे के लिए सुरक्षाबलों द्वारा समय-समय पर नक्सल अभियान चलाया जाता है। इसी के मद्देनजर यह कार्रवाई हुई है। फिलहाल पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा मीडिया के सामने करेगी।