Home News मरवाही उपचुनाव : EVM मशीन में फीड किए जा रहे प्रत्याशियों के...

मरवाही उपचुनाव : EVM मशीन में फीड किए जा रहे प्रत्याशियों के नाम, टॉप पर होंगे ये कैंडिडेट, देखें उम्मीदवारों का क्रम….

24
0

पेंड्रा। मरवाही उपचुनाव को लेकर अब आठ प्रत्याषी चुनाव मैदान में हैं। उपचुनाव के लिए इलेक्शन कमीशन की तैयारियां भी शुरू हो चुकी है। ईवीएम में प्रत्याशियों का प्रोफार्मा तय कर लिया गया है।

मरवाही में होने वाले उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉ गंभीर सिंह ईवीएम में सबसे ऊपर तो वहीं कांग्रेस प्रत्याशी डॉ के के ध्रुव का नाम दूसरे नंबर पर रहेगा।

वहीं इसके बाद क्षेत्रीय दलों मे राष्ट्रीय गोंड़वाना पार्टी की उर्मिला मार्को का नाम ईवीएम में तीसरे नंबर पर, तो अंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया की प्रत्याशी पुष्पा खेलन कोर्चे चौथे नंबर पर और भारतीय ट्राईबल पार्टी के वीर सिंह नागेस पांचवें, गोंड़वाना गणतंत्र पार्टी की कुमारी ऋतु पेन्द्राम छठवे, भारतीय सर्वजन हिताय पार्टी के लक्ष्मण पोर्ते सातवे और निर्दलीय प्रत्याषी सोनमति सलाम का नाम ईवीएम में आठवे नंबर पर रहेगा इसके बाद नोटा की बटन रहेगी