Home News आबकारी मंत्री कवासी लखमा : नए कृषि बिल के कारण प्रदेश के...

आबकारी मंत्री कवासी लखमा : नए कृषि बिल के कारण प्रदेश के किसान कर रहे आत्महत्या…

32
0

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कवासी लखमा अपने बयान को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते है। वहीं इस बार मंत्री कवासी लखमा ने नए कृषि बिल को लेकर अजीबो गरीब बयान दिया है। मंत्री ने कहा कि नए कृषि बिल के कारण प्रदेश में किसान आत्महत्या कर रहे हैं।

मंत्री के बयान पर बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया दी। बीजेपी नेता श्रीचंद सुंदरानी ने कहा कि किसानों का दर्द समझे बगैर ही मंत्री कुछ भी बयान दे रहे हैं। दरअसल अपने बयान में मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि प्रदेश में किसान सबसे बड़ा मुद्दा है। कोई और मुद्दा इससे बड़ा नहीं। आगे केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र के नए कृषि बिल के कारण प्रदेश में किसान आत्महत्या कर रहे हैं।

मरवाही उपचुनाव को लेकर कहा कि मरवाही में जोगी और रमन ने कुछ नहीं किया। भूपेश सरकार ने मरवाही का विकास किया है। वहीं प्रदेश में बढ़ते अपराध को लेकर कहा कि देश के उत्तरप्रदेश, पंजाब, महाराष्ट्र, जैसे राज्यों की तुलना में प्रदेश में कम अपराध हो रहे हैं।