जांजगीर-चांपा। पति से विवाद के बाद महिला ने अपनी 6 माह की बच्ची को हसदेव नदी में फेंक दिया। इसके बाद खुद भी जान देने की कोशिश की। घर पहुंचने के बाद महिला ने खुद को केरोसीन डालकर आग लगा ली। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार बिरगहनी गांव निवासी रोहिणी यादव ने खुदकुशी की कोशिश से पहले अपने 6 माह की बच्ची को हसदेव नदी में फेंक दिया। बताया जा रहा है कि महिला का अपने पति से पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था।
वहीं इससे छुटकारा पाने के लिए महिला ने पहले बेटी को नदी में फेंक दिया फिर खुद आग लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार महिला 70 फीसदी जल गई है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।