बिलासपुर। चोरों ने मकान के सामने खड़ी पुलिसकर्मी की बाइक पार कर दी। पीड़ित की शिकायत पर सरकंडा पुलिस जुर्म दर्ज कर जांच में जुटी है। राजकिशोर नगर निवासी जगदीश राठौर(54 वर्ष) प्रधान आरक्षक हैं। वे वर्तमान में पुलिस लाइन में पदस्थ हैं। सोमावर को उन्होंने अपनी बाइक मकान के सामने खड़ी की थी। इसके बाद वे अपने काम में चले गए। शाम छह बजे जब वे वापस लौटे तो उनकी बाइक गायब थी। आसपास तलाश करने पर बाइक नहीं मिलने पर उन्होंने सरकंडा थाने में इसकी शिकायत की है। सरकंडा पुलिस ने पीड़ित प्रधान आरक्षक की शिकायत पर जुर्म दर्ज कर लिया है।