फेसबुक को लेकर एक बार फिर विवाद गरमा गया है। हेट स्पीच के बाद अब सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भाजपा को चुनाव में फायदा पहुंचाने का आरोप लगा है। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने फेसबुक के शीर्ष अधिकारियों पर भाजपा के लिए पक्षपात करने करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, बड़ा घोटाला है।
दरअसल, अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जनरल ने 30 अगस्त को एक खबर प्रकाशित की है। इसमें भारत की मोदी सरकार पर फेसबुक अधिकारियों के सपोर्ट करने की खबर ‘facebook executive supported india’s modi, disparate opposition in internal messages’ प्रकाशित की है। इसमें एक बार फिर फेसबुक इंडिया की पब्लिक पॉलिसी डायरेक्टर अंखी दास पर निशाना साधा गया है।
सिंहदेव ने ट्वीटर पर लिखा- यह विशाल घोटाला है
इसी खबर को शेयर करते हुए स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने ट्वीट किया। इसमें उन्होंने लिखा है- फेसबुक के शीर्ष कार्यकारियों ने भाजपा के लिए पक्षपात किया। अंग्रेजी में किए इस ट्वीट में सिंहदेव ने कहा- फेसबुक भारत में सबसे ज्यादा उपयोगकर्ता होने की ढींगे हांकता है। आगे लिखा है- यह विशाल घोटाला है, जो स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया से जुड़ा है। यह तो महज एक छोटे से टुकड़े की तरह दिखाई दे रहा है।