Home News छत्तीसगढ़ : व्यापारियों के साथ हुई जिला प्रशासन की बैठक, आज रात...

छत्तीसगढ़ : व्यापारियों के साथ हुई जिला प्रशासन की बैठक, आज रात 12 बजे के बाद से लॉकडाउन… जानिए

15
0

कोरबा। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिले में 6 अगस्त तक लॉकडाउन बढ़ाया गया था। वहीं आज रात 12 बजे के बाद से लॉकडाउन अप्रभावी हो जाएगा। वहीं लॉकडाउन आगे बढ़ाया जाए या नहीं इसे लेकर आज जिला प्रशासन और व्यापारियों के बीच बैठक हुई।

बैठक में व्यापारियों ने 3 बजे तक ही दुकानें खोलने की सहमति जताई है। इस दौरान सभी ने कोरोना को लेकर जारी प्रोटोकॉल का भी पालन करने की बात कही है।

बता दें कि प्रदेश सरकार ने जिले में लॉकडाउन करने का अधिकार कलेक्टरों को दिए हैं। जिसके तहत आज ​जिला प्राशासन ने आज लॉकडाउन में दुकान खोलने को लेकर व्यापारियों से चर्चा की। वहीं दूसरी ओर कलेक्टर लॉकडाउन आगे बढ़ाया जाए या नहीं इसे लेकर जल्द ही आदेश जारी करेंगे।