उत्तरप्रदेश । अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर देशभर में उत्साह का माहौल है। पीएम मोदी ने राम मंदिर निर्माण का शिलान्यास किया है। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया है।
राहुल गांधी ने ट्वीट किया –
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम सर्वोत्तम मानवीय गुणों का स्वरूप हैं। वे हमारे मन की गहराइयों में बसी मानवता की मूल भावना हैं।
राम प्रेम हैं
वे कभी घृणा में प्रकट नहीं हो सकते
राम करुणा हैं
वे कभी क्रूरता में प्रकट नहीं हो सकते
राम न्याय हैं
वे कभी अन्याय में प्रकट नहीं हो सकते।