Home News UPSC में भिलाई की सिमी करण को 31वीं रैंक, इंजीनियर से बनीं...

UPSC में भिलाई की सिमी करण को 31वीं रैंक, इंजीनियर से बनीं IAS

31
0

छत्तीसगढ़। UPSC में छत्तीसगढ़ से पांच छात्रों को सफलता मिली है। पांचों छात्रों का चयन होने पर सीएम बघेल ने छात्रों को बधाई दी है।

UPSC में चयनीत छात्र

सिमी करण AIR 31

उमेश प्रसाद गुप्ता AIR 162
सूथान AIR 209

आयुष खरे AIR 267
योगेश कुमार पटेल AIR 434

संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सर्विस परीक्षा-2019 का रिजल्ट मंगलवार को जारी कर दिया। इस परीक्षा में प्रदीप सिंह ने यूपीएससी सिविल सेवा (मेन्स) परीक्षा 2019 में AIR 1 रैंक हासिल की है।

वहीं दूसरे स्थान पर जतिन किशोर और तीसरे स्थान पर प्रतिभा वर्मा रहीं। इस परीक्षा में छत्तीसगढ़ भ‍िलाई की रहने वाली सिमी करन ने 31वीं रैंक हासिल करके अपने जिले और प्रदेश का मान बढ़ाया है। सिमी करण 2015 में सीबीएसई परीक्षा में भी छत्तीसगढ़ में टॉपर थी।