Home News दंतेवाड़ा में 8 लाख के इनामी नक्सली का सरेंडर, प्लाटून का डिप्टी...

दंतेवाड़ा में 8 लाख के इनामी नक्सली का सरेंडर, प्लाटून का डिप्टी कमांडर कई वारदातों में था शामिल…

16
0

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा में 8 लाख के इनामी नक्सली ने सरेंडर किया है। इनामी नक्सली 24 नम्बर प्लाटून का डिप्टी कमांडर था, जिसका नाम प्रदीप बताया जा रहा है। आज उसने
SP औऱ CRPF डीआईजी के सामने सरेंडर कर दिया है।

पुलिस के मुताबिक इनामी नक्सली 24 नम्बर प्लाटून का डिप्टी कमांडर प्रदीप अलग-अलग घटनाओं में 10 जवानों की हत्या में शामिल था। इसे सुरक्षाबलों के लिए राहत की खबर कहा जा सकता है। वहीं इस बड़ी नक्सली के सरेंडर से नक्सलियों को झटका लगा है।