Home Uncategorized दुनिया की सबसे चौंकाने वाली जगह! जहां जमीन पर अपने आप चलते...

दुनिया की सबसे चौंकाने वाली जगह! जहां जमीन पर अपने आप चलते हैं पत्थर

2
0

अभी तक आपने दुनिया की एक से बढ़कर एक अनोखी जगह के बारे में सुना होगा, लेकिन क्या कभी ऐसी जगह के बारे में सुना है जहां पत्थर अपने आप जमीन पर चलते हैं। भले ही यह सुनने में अजीब लगता हो लेकिन सच है। यह अनोखी जगह डेथ वैली नैशनल पार्क के नाम से मशहूर है और अमेरिका में पूर्वी कैलिफॉर्निया और नेवादा के बीच स्थित है। इस जगह का तापमान काफी ज्यादा होता है। इस जगह को एक भूतहा शहर और रंगीन चट्टानों के कारण भी जाना जाता है।

डेथ वैली का मतलब मौत की घाटी। इस घाटी में रेसट्रैक प्लाया नाम का एलाका है जहां पहले कभी झील हुआ करती थी। अब वह झील सूख गई है और पूरा इलाका समतल जमीन में बदल गया है। इसी जगह पर पत्थर अपने आप चलते हैं यानी आगे की तरफ खिसकते हैं।

इस वैली में पत्थर चलते हैं इस बात का पता 1948 में चला। पत्थरों के आगे बढ़ने के निशान वहां जमीन पर जमी हुई धूल पर पड़ जाते हैं। हालांकि अभी तक इन पत्थरों को आगे की ओर खिसकते नहीं देखा है। ऐसे में लोगों के बीच इसको लेकर तरह-तरह की धारणाएं पाई जाती हैं। कुछ लोगों का कहना है कि एलियंस की वजह से ऐसा होता है तो कुछ मैग्नेटिक फील्ड को इसके लिए जिम्मेदार करार देते हैं।

हालांकि पत्थरों के रहस्य को सुलझाने में वैज्ञानिक दशकों से लगे हुए हैं। इनमें से कुछ का मानना है कि धूल के बवंडर की वजह से पत्थर आगे की ओर बढ़ते हैं। कुछ का कहना है कि इस विशालकाय झील के इलाके में अकसर काफी तेज-तेज हवा बहती है। उन हवाओं की वजह से ही पत्थर आगे की ओर बढ़ता है। लेकिन इन थ्योरी को खारिज कर दिया गया है।

इस घाटी का तापमान पूरी दुनिया में दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा 56.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो गिनेस बुक ऑफ रेकॉर्ड में दर्ज है। यहां पर रंग-बिरंगी चट्टानों हैं जिनको देखने के लिए पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। यहां के पहाड़ों और मिट्टी में अलग-अलग तत्व जैसे बोरेक्स, नमक, सोना और चांदी पाए जाते हैं।