Home News झारखंड में हार और कई राज्यों में खिसकती जमीन से बौखलाए बीजेपी...

झारखंड में हार और कई राज्यों में खिसकती जमीन से बौखलाए बीजेपी के नेता! अनिल विज के फिर बिगड़े बोल…

115
0

झारखंड में बीजेपी अपनी हार को पचा नहीं पा रही है। यह हार उनकी पांचवी राज्य में हुई है। ऐसे में पार्टी के नेताओं ने विवादित बयान देना शुरू कर दिया है। ताजा बयान हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का है, जहां उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को लेकर पेट्रोल बम कहा है।

उन्होंने कहा कि वे लोग जहां भी जाते हैं, आग लगाते हैं और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हैं। बता दें कि अनिल विज की टिप्पणी तब आई है, जब एक दिन पहले उत्तर प्रदेश पुलिस ने मेरठ की सीमा के बाहर राहुल और प्रियंका गांधी को पुलिस ने जाने से रोक दिया था। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी नागरिकता कानून के विरोध में हिंसक प्रदर्शन में मारे गए युवकों के परिजन से मिलने जा रहे थे।

यह पहली बार नहीं है जब अनिल विज ने नेताओं को लेकर ऐसी विवादित टिप्पणियां की है। अनिल विज ने लोकसभा चुनावों के दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को ‘अनियंत्रित दिमाग वाली नेता’ बताया था। उन्होंने कहा था, “जिस प्रकार से ममता बनर्जी प्रधानमंत्री के खिलाफ निम्न स्तर के शब्दों का इस्तेमाल कर रही है उससे लगता है वह अपना मानसिक संतुलन खो चुकी हैं। आदरणीय राष्ट्रपति जी को संज्ञान लेना चाहिए कि क्या ऐसे अनियंत्रित दिमाग वाले व्यक्ति को मुख्यमंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद पर रखा जा सकता है।”

9 फरवरी 2016 को गोमांस पर अनिल विज ने कहा था कि जो गोमांस खाये बिना नहीं रह सकते उन्हें हरियाणा में आने की जरुरत नहीं है जहां कड़ा गोसंरक्षण कानून लागू है। विज ने कहा कि कई देश हैं जहां भारतीय इसलिए नहीं जाते क्योंकि उस देश की खानपान की आदत उन्हें नहीं भाती।

गौरतलब है कि नागरिकता कानून के खिलाफ देशभर हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। अब तक यूपी में लगभग 18 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, कर्नाटक, केरल, बिहार समेत कई राज्य हैं।