Home News राजनांदगांव – नक्सलियों की कायराना हरकत, खबरी के संदेह में युवक को...

राजनांदगांव – नक्सलियों की कायराना हरकत, खबरी के संदेह में युवक को मारी गोली, बस स्टैंड पर फेंका शव…

9
0

 एक बार फिर से नक्सलियों की कायराना हरकत सामने आई है। खबरी होने के संदेह में नक्सलियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। युवक की उम्र 17 साल बताई जा रही है। मामला राजनांदगांव जिले से सटे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के कोरची तहसील का है। युवक का नाम मनोज बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक मनोज गढ़चिरौली शहर में पढ़ाई कर रहा था।

घटना की रात मनोज अपने घर में सोया था। देर रात 20 से 25 नक्सली उसके घर आए और उस पर पुलिस का खबरी होने का आरोप लगाया। उसके बाद मनोज के सिर में गोली मारकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद नक्सलियों ने उसका शव भीमनखोजी बस स्टॉप पर फेंक दिया। कोरची पुलिस ने मामला दर्ज किया है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत व्याप्त है। महाराष्ट्र की कोरची थाने ने मामले की पुष्टि की है।