Home News दंतेश्वरी मंदिर में कांग्रेस की सभा, भाजपा ने साधा निशाना…

दंतेश्वरी मंदिर में कांग्रेस की सभा, भाजपा ने साधा निशाना…

13
0

दंतेवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में नामांकन के बाद अब सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। भाजपा ने दंतेश्वरी मंदिर परिसर में कांग्रेस की सभा को लेकर आपत्ति दर्ज कराया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को भाजपा ने शिकायत में कहा कि मेढ़का डोबरा मैदान का पिछले 15 साल में कभी भी राजनीतिक इस्तेमाल नहीं किया गया।

भारत निर्वाचन आयोग की आदर्श आचार संहिता में भी धार्मिक स्थल के राजनीतिक इस्तेमाल पर रोक लगाई गई है। मेढका डोबरा मैदान में शैक्षणिक, धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए किराए पर देने का प्रावधान है। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि इस नियम को पूरी तरह से तोड़कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मंत्री और कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया की सभा कराई गई। इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी पर कार्रवाई की जानी चाहिए।

कौशिक ने कहा कि चुनाव कार्य के लिए शासकीय विमान का इस्तेमाल किया गया। मुख्यमंत्री का यह कृत्य सीधे-सीधे शासकीय धन से संचालित शासकीय विमान का इस्तेमाल चुनाव में करना सिद्ध होता है।

ऐसे में मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्रियों और कांग्रेस नेताओं को उपचुनाव में प्रचार के लिए प्रतिबंधित किया जाए। कौशिक ने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं को चुनाव प्रचार से रोका जा रहा है और सुरक्षा भी प्रदान नहीं की जा रही है। उपचुनाव में भाजपा नेताओं को धमकी भी मिल रही है। ऐसे में उनकी सुरक्षा की व्यवस्था की जाए।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने कहा कि भाजपा ने कलेक्टर पर पक्षपातपूर्ण काम करने की शिकायत की है। सुरक्षा और सभा की अनुमति को लेकर भी शिकायत की है। भारत निर्वाचन आयोग के नियमों के आधार पर इसका परीक्षण कराया जा रहा है। सभी राजनीतिक दलों को सुरक्षा प्रदान की जाएगी। दंतेवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आइजी और एसपी को निर्देश है कि राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उनकी कैटेगरी के आधार पर सुरक्षा प्रदान करें।