Home News कोरबा में हाथी ने ली बुजुर्ग महिला की जान…

कोरबा में हाथी ने ली बुजुर्ग महिला की जान…

10
0

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में जंगली हाथी ने एक बुजुर्ग महिला की जान ले ली। बताया जा रहा है कि ये महिला मशरूम तोड़ने के लिए जंगल गई थी। इसी दौरान हाथी ने उस पर हमला कर दिया। वहीं एक बुजुर्ग शख्स पर भी हाथी ने हमला कर दिया, जिससे वो घायल हो गया।

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक जिले के कटघोरा वनमंडल के पिपरिया गांव की रहने वाली बुधवरिया बाई (58) कल मशरूम तोड़ने जंगल गई थी। इस दौरान हाथियों के झुंड ने महिला पर हमला कर दिया। महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

वहीं एक अन्य बुजुर्ग शख्स जीतराम (60) को हाथियों ने घायल कर दिया। घायल बुजुर्ग का इलाज किया जा रहा है। हाथियों के हमले से गांव में दहशत का माहौल है। फिलहाल वन अमला हाथियों की निगरानी कर रहा है।