*आज के विद्यार्थी ही देश के भावी नेतृत्व की भूमिका निभाएंगे – संतोष अग्रवाल*
राजनांदगांव। पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय राजनांदगांव में दो दिवसीय संभाग स्तरीय राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता का गुरुवार को उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में शुभारंभ हुआ। 10 एवं 11 सितम्बर को आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 8 केन्द्रीय विद्यालयों के 400 से अधिक छात्र-छात्राएं सहभागिता कर रहे हैं।
प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय परंपराओं, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, तर्कपूर्ण संवाद एवं सार्वजनिक रूप से अपने विचार प्रस्तुत करने का आत्मविश्वास विकसित करना है।
कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे संतोष अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75 राजनांदगांव ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है। आज के विद्यार्थी ही कल देश के विभिन्न क्षेत्रों में नेतृत्व की जिम्मेदारी संभालेंगे।
उन्होंने कहा कि युवा संसद जैसे आयोजन विद्यार्थियों को केवल प्रतियोगिता का मंच नहीं देते, बल्कि उन्हें देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था, संसद की कार्यप्रणाली और जिम्मेदार नागरिक होने की भावना से जोड़ते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र में विचारों को प्रभावी ढंग से रखना, दूसरे के विचारों को सुनना और तर्क के आधार पर अपनी बात प्रस्तुत करना अत्यंत महत्वपूर्ण है।
युवा संसद प्रतियोगिता विद्यार्थियों में इसी प्रकार की नेतृत्व क्षमता विकसित करने का बेहतर माध्यम है। उन्होंने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे प्रतियोगिता को सीखने के अवसर के रूप में लें और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें, अंत में श्री अग्रवाल जी ने इस कार्यक्रम के आयोजन हेतु पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय राजनांदगांव के प्राचार्य मनोज कुमार एवं समस्त स्टाफ एवं आयोजन से जुड़े सदस्यों का हार्दिक अभिनंदन किया।
अतिथियों का किया गया आत्मीय स्वागत कार्यक्रम के प्रारंभ में पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय राजनांदगांव के प्राचार्य मनोज कुमार ने मुख्य अतिथि संतोष अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75, रविन्द्र कुमार, सहायक आयुक्त, केन्द्रीय विद्यालय संगठन रायपुर, गिरीश बाबू कुत्सवार, प्राचार्य केन्द्रीय विद्यालय धमतरी, विशिष्ट अतिथि एवं अभिभावक सावन वर्मा सहित सभी आगंतुक अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया इसके पश्चात् प्राचार्य मनोज कुमार ने प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे विद्यार्थियों एवं शिक्षकों का अभिनंदन करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया।प्रतियोगिता के नियमों एवं उद्देश्य से विद्यार्थियों को कराया अवगतकार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय विद्यालय धमतरी के प्राचार्य गिरीश बाबू कुत्सवार ने प्रतियोगिता में शामिल 400 से अधिक विद्यार्थियों को युवा संसद प्रतियोगिता के उद्देश्य, प्रक्रिया एवं नियमों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को संसदीय कार्यप्रणाली, सदन की मर्यादा, अनुशासन, संवाद एवं विचार-विमर्श की प्रक्रिया के बारे में बताया।
महत्वपूर्ण राष्ट्रीय एवं सामाजिक विषयों पर अपने विचार रखते हैं। विद्यार्थियों में दिखा जबरदस्त उत्साह प्रतियोगिता में शामिल विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। विद्यार्थियों ने पूरी तैयारी और आत्मविश्वास के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की।
दो दिवसीय संभाग स्तरीय राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता के माध्यम से पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय राजनांदगांव में अलग-अलग विद्यालयों से आए विद्यार्थी न केवल प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं, बल्कि देश की लोकतांत्रिक परंपराओं और संसदीय व्यवस्था को करीब से समझने का अनुभव भी प्राप्त कर रहे हैं। आयोजन से विद्यार्थियों में नेतृत्व, अनुशासन एवं राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।



